नगरोटा में हर व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारने के लिए विकास कार्य तेज़: बाली

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि वह अपने विधानसभा नगरोटा बगवां के हर व्यक्ति का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह नगरोटा बगवां क्षेत्र को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए जी जान से जुटे हैं। यह बात जीएस बाली ने नगरोटा बगवां में कही।

बाली ने शुक्रवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों में ‘आपका विधायक, आपके घर द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निपटारा भी किया। जिन समस्याओं का मौके पर निपटारा नहीं हो पाया उन्हें संबंधित विभागों को सौंपकर तुरंत निपटारे के निर्देश दिए गए।

युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर

बाली ने कहा कि हिमाचली के युवा होनहार हैं और प्रदेश सरकार युवाओं के हुनर को तराश कर तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और कुशल श्रम शक्ति के विकास के लिए गुणात्मक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने पर जोर दे रही है। युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेशभर में व्यवसायिक शिक्षा के उत्कृष्ट संस्थान खोले गए हैं।

एक हजार करोड़ से बनेगा मलां-रानीताल-मुबारकपुर रोड

बाली ने कहा कि मलां-रानीताल-मुबारकपुर राजमार्ग के लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस रोड राजमार्ग का निर्माण एक हजार करोड़ की लागत से होगा, इसके निर्माण के लिए एक सौ करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ की लागत से टांडा में मातृ शिशु चिकित्सा खंड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

14 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago