पॉलिटिक्स

जीएस बाली का निशाना, ‘उपचुनाव में भाजपा की असलियत सामने लानी है’

उपचुनाव के मद्देनजर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा भाजपा न जाने किन मुद्दों पर हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। डबल इंजन की नाकामयाब सरकार अपनी जवाबदेही देने से दूर भाग रही है। और इधर उधर की बातें ज्यादा कर रही है।

बाली का कहना है महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही। सीमेंट के दाम और बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल के बाद आम आदमी का ईंधन डीजल भी शतक की ओर बढ़ रहा है। डिपू में सरसो के तेल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। रसोई गैस सिलेंडर 1000 पहुंच गया है।

उन्होंने कहा भाजपा और उसका कुनबा इस दम्भ में है कि प्रदेश की जनता का बेशक महंगाई से कचूमर निकल जाए। जनता उन्हें ही सत्ता में बिठाएगी। यही दम्भ उनका तोड़ना है और असलियत सामने लानी है। हो हल्ले से चुनाव नहीं जीते जाते। चारों उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे और इस सरकार के आचार व्यव्यहार को आइना दिखाएंगे। भाजपा और उसका कैडर लोगों को मुद्दों से दूर करके लारों नारों में उलझाना चाहता है जो कहीं से भी सफल नहीं होगा।

Samachar First

Recent Posts

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

1 hour ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

17 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

17 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

17 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

17 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

17 hours ago