इंडिया

तेल के बाद CNG-PNG के दाम रुलाने लगे, 12 दिन बाद फिर बढ़ी कीमत

पेट्रोल-डीजल के दाम तो देश में लगातार बढ़ ही रहे हैं अब सीएनजी और पीएनजी के दामों में हो रही बढ़ोतरी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने मंगलवार को कई शहरों में सीएनजी गैस और पीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई कीमतें 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। 12 दिन बाद ये दूसरी बार है जब सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।

राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

इसके पहले 1 अक्टूबर 2021 को दाम में बढ़ोतरी की गई थी। देश की राजधानी दिल्ली में 13 अक्टूबर सुबह 6 बजे से CNG की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो हो गई हैं, जो कि पहले 47.48 रुपये प्रति किलो थी। इससे पहले एक अक्टूबर को सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 2.10/scm महंगी हुई थी।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

55 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

59 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

1 hour ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

1 hour ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago