पॉलिटिक्स

जीएस बाली ने सीएम को घेरा, ‘मंडी में कितने शिलान्यास-उद्घाटन किए जनता को बताएं’

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोला है। उनका कहना है उपचुनावों के रिजल्ट से भाजपा वाफिक है। तीनों विधानसभा उपचुनावों में हार संभावित है। यह मुख्य्मंत्री और उनका कुनबा भी जानते हैं। मंडी लोकसभा के साथ कुर्सी जाने का डर है। इसलिए मंडी हमारी है, मंडी हमारी है का राग अलापा जा रहा है। ताकि भावनात्मक रूप से जनता को गुमराह किया जाए।

बाली ने कहा सिराज से बाहर मूख्यमंत्री की सोच नहीं रही। किन्नौर, भरमौर, पांगी, लाहौल स्पीति के कितने दौरे और विकास कार्य इस चार वर्ष में किये गए? बगल के कुल्लू में कौन सा प्रोजेक्ट लाया गया? ट्रायबल हिमाचल का सारा विकास कांग्रेस सरकारों के दौरान हुआ। रोहतांग टनल को जमीन पर कांग्रेस सरकार ने उतारा। किरतपुर मनाली हाइवे की रूपरेखा बजट कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ। जिसे आज तक सही ढंग से भाजपा की सरकारें नही बनवा पाई हैं।

उन्होंने आगे कहा यहां तक आईआईटी मंडी मेडिकल कॉलेज नेरचौक जैसे बड़े संस्थान मंडी को कांग्रेस सरकारों के रहते मिले। मुख्यमंत्री ने जबसे कुर्सी संभाली बल्ह एयरपोर्ट का राग छेड़ा। आज चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री इस राग को भूल गए हैं यह एयरपोर्ट कब बनेगा कब काम शुरू होगा, कहां काम पहुंचा, इसकी बात नहीं करते हैं?

बाली बोले कि हेलीकाप्टर से ऊपर ऊपर उड़ने वाले मुख्यमंत्री कम से कम चुनाव प्रचार में सड़कों से दौरा करें और उनकी स्थिति देखकर बताएं कि मंडी तो आपकी थी। पर आप चुनावों से पूर्व मंडी के सगे क्यों नही रहे? मंडी आपकी नहीं हिमाचल प्रदेश की 70 लाख जनता की भी है। प्रदेश का हर कोना यहां के नागरिकों का भी है।

उन्होंने ये भी कहा कि अपनी जाती हुई सत्ता को देखकर मंडी के स्वघोषित खैर ख़्वाह न बनें। मंडी हमारी राग से बाहर निकलकर विकास के काम गिनवाएं अगर आपकी सरकार ने किए हैं। कोई ऐसे कार्य जिनका शिलान्यास उद्घाटन दोनों आपने किये हों, उन्हें जनता के बीच लेकर जाएं।

Samachar First

Recent Posts

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

1 min ago

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

50 mins ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

53 mins ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

60 mins ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

1 hour ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

2 hours ago