पॉलिटिक्स

मंत्री वीरेंद्र कंवर का प्रचार, कन्हैया कुमार पर किया वार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों का दौर पूरे जोर शोर से शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस द्वारा कन्हैया कुमार को स्टार प्रचारक के तौर पर हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रचार के लिए भेजा गया है जिसे भाजपा नेता पूरी तरह भुनाने में लगे हैं। इसी कड़ी में अर्की उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस को मुद्दाविहीन और नेतृत्वविहीन करार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कन्हैया कुमार जैसे नेता को पार्टी के प्रचार के लिए यहां भेजकर साबित कर दिया है कि कांग्रेस हमेशा देश के विपरीत कार्य करने वालों का साथ लेती है। कांग्रेस कन्हैया के नाम पर अपनी नैया पार लगाना चाहती है जो कभी संभव नहीं है। जो नेता बेगूसराय में अपने चुनाव में जमानत नहीं बचा पाया वो किसी और कि क्या मदद करेगा। हिमाचल की जनता देश के प्रति ऐसे व्यवहार की निंदा करती है और कभी भी ऐसे नेता का साथ नहीं देगी।

वीरेंद्र कंवर ने मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह द्वारा कारगिल युद्ध के सैनिकों को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए इसे बहुत ही शर्मनाक बताया है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि प्रदेश की जनता अपने सैनिकों के इस अपमान को सहन नहीं करेगी और इन चुनावों में इसका जवाब अवश्य देगी।

मंत्री वीरेन्द्र कंवर अर्की विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में डटे हैं और उनका कहना है कि यहां उन्हें कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई। जनता जयराम सरकार द्वारा प्रदेश में किये गए विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाएगी और इन उपचुनावों में चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

4 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

4 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

4 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

4 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

4 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

4 hours ago