जीएस बाली ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, चुनावी रणनीति पर की चर्चा

<p>कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कांगड़ा-चंबा से कांग्रेस उम्मीदवार पवन काजल की जीत सुनिश्चित करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में नगरोटा के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जीएस बाली ने कार्यकर्ताओं को सोमवार को पवन काजल के नामांकन में पहुंचने की अपील की।</p>

<p>जीएस बाली ने कहा कि लोकसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। जिन लोगों ने समाज को दिखा दिया, उनको नकारें। बीजेपी ने 15 लाख का वादा किया तो अच्छा हमने हर गरीब को 6 हजार महीना देने का वादा किया है। अब बीजेपी हमसे सवाल पूछ रही है कि पैसे कहां से आयेंगे। उन्होंने कहा कि 70 सालों में देश पर 58 लाख करोड़ का कर्जा था। जो अब बढ़कर 88 हजार लाख करोड़ हो गया है। राज्य पर 50 हजार करोड़ का कर्ज है।</p>

<p>इस दौरान बाली ने कहा कि संगठन से ऊपर कोई नहीं है। संगठन में ही ताकत है। संगठन के जरिये ही चुनाव जीता जाता है। संगठन के बदौलत ही कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

7 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

11 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

15 mins ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

18 mins ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

24 mins ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

4 hours ago