बीजेपी में शामिल होते ही सिंघी राम ने किया मोदी का गुणगान

<p>शनिवार को बीजेपी में शामिल हुए रामपुर से 6 बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री सिंघी राम ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा है कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। प्रदेश की जयराम सरकार ने भी गांव और गरीब वर्ग का ध्यान रखते हुए पिछले एक साल में काम किया है। देश में एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है जो नरेंद्र मोदी में है।</p>

<p>बीजेपी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन किया है। सिंघी राम ने कहा कि वीरभद्र सिंह से किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है। बीजेपी के राज में उनके ऊपर कोई भी मुकदमा नहीं हुआ है। देश में ऐसा कोई नेता नहीं है जिस पर कोई मुकदमा न हो। राजनीति में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कई बार द्वेष की भावना से भी मुकदमे दर्ज हो जाते हैं।</p>

<p>सिंघी राम ने कहा है कि वे बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल हुए हैं। आज पूरे देश में मोदी की ही लहर है और प्रदेश में भी बीजेपी चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

14 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

14 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

14 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

14 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

14 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

14 hours ago