Follow Us:

पूर्व मंत्री GS बाली ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो हर साल 26 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सन् 1950 में इसी दिन भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।