बाली का CM पर तंज, रिटायरमेंट के लिए किसी की इजाज़त की जरूरत नहीं होती

<p>परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रिटायर होना चाहते हैं तो उन्हें किसी से इजाज़त लेने की जरूरत नहीं है, वह जब चाहें रिटायरमेंट ले सकते हैं। अगर मुझे रिटायरमेंट चाहिए होगी तो मैं किसी से इजाज़त नहीं लूंगा, बल्कि सीधी घोषणा करूंगा। यह बात बाली ने ऊना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही।</p>

<p>परिवहन मंत्री ने कहा कि चुनावों किसके नेतृत्व में लड़े जाने हैं अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन, जल्द ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी यह साफ कर देंगे। उनका जो भी आदेश होगा वह सबके लिए मान्य होगा। इसलिए, पार्टी नेताओं को फिजूल बयानबाजी छोड़कर चुनावों पर फोकस करना चाहिए। बाली ने कहा कि आपसी कलह से सिर्फ पार्टी को नुकसान होगा, जो सही नहीं है।</p>

<p>गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बजौरा में कहा था कि वह 84 साल का हो गए हैं और रिटायर होना चाहते हैं। लेकिन, हाईकमान इंकार कर रहा है और वह उनके निर्देश पर ही काम कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago