16 दिसंबर यानि आज का दिन भारतीय सैनिकों के लिए विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। 16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत हुई थी। इस मौके पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से उन शूरवीरों की याद में एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि भारतीय सैन्य बलों के अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक आज के ऐतिहासिक दिन 'विजय दिवस' 16 दिसंबर 1971 पर मैं सैन्य बलों के वीरों को नमन करता हूं।

पूरा इतिहास

विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ। देश भर में 16 दिसम्बर को 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है। सन् 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे।

पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 17 दिसम्बर को 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…