हमीरपुर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन जल्द, इन नामों की चर्चा तेज़

हमीरपुर जिला में कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग होने के बाद कांग्रेस के नेताओं में पद को लेकर होड़ साफ-साफ देखी जा रही है। जब भी प्रदेश अध्यक्ष हमीरपुर के दौरे पर पहुंच  रहे हैं, उनकी खुशामद में काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता ईर्द-गिर्द पाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन होने जा रहा है और एक तरफ जहां कांग्रेस के पुराने चेहरे दावेदारी पेश करने में हैं, तो वहीं नए और युवा चेहरों को भी खाफी उम्मीदें जगी हैं।

जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर के अलावा बाकी सारी कार्यकारिणी भंग हो चुकी है और माना जा रहा है कि करीब 50 सदस्यों की नई टीम का गठन पूरे जिले में होगा। इनमें पुराने और नए चेहरों में सामंजस्य बनाने की कवायद चल रही है। इस कड़ी में बड़सर से विधायक इंद्र लखन पाल, सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और खुद प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू निर्णायक भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

गौरतलब है कि जब खुद प्रदेश अध्यक्ष का जिला है तो बहुत से निर्णय वह अपने स्तर पर ही लेंगे। अक्सर पीसीसी प्रमुख सुक्खू नए चेहरों को मौका देने की वकालत की हैं। ऐसे में इस बार कार्यकारिणी में कई नेए चेहरों के होने की गुंजाइश बढ़ गई है। स्थानीय कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अश्विनी शर्मा, बबलू, अंकुश सैनी, पारुल, संगीता,अमीचंद, भूपेंद्र ठाकुर और विनय शर्मा जैसे कुछ नाम है जिन्हें इस बार जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान मिल सकता है।

इनमें अधिकांश लोग पंचायतों में चुने हुए पूर्व प्रतिनिधि हैं या मौजूदा प्रतिनिधि हैं। वहीं कार्यकरिणी के गठन पर जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर का कहना है कि नए संगठन का गठन तो होना है, लेकिन उससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी ब्लॉकों का दौरा किया जाएगा और मीटिंग ली जाएंगी। इसके बाद ही नए संगठन के लोगों का चयन किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago