बिलासपुर: मधुमक्खियों के काटने से बेटी की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर के नम्होल में घ्याल पंचायत के मामणू में मां और बेटी को मधु मक्खियों ने काट लिया। जिससे बेटी की IGMC शिमला को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पायल (12), अमित (12) पल्लू (7)  घ्याल स्कूल से पढक़र वापस अपने घर को जा रहे थे कि रास्ते में इन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

बच्चों के पास पहुंचते ही महिला पर भी कर दिया हमला

मधू मक्खियों के काटने पर बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाजें सुनकर पायल की मां अंजू (30)पत्नी प्रकाश चंद मौके पर पहुंची। इनमें अमित कुमार व पल्लू भाई-बहन हैं। बताया जा रहा है कि मधु मक्खियों ने अंजू को भी काट दिया। लेकिन जैसे कैसे अंजू तीनों बच्चों को वहां से ले जाने में कामयाब रही। इसके बाद परिजन उन्हें देर शाम को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लेकर आए।

बच्ची ने अस्पताल जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि पायल को मधु मक्खियों ने ज्यादा काटा था जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया था। पायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपाचार के बाद IGMC शिमला रेफर कर दिया लेकिन, पायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं अंजू, अमित और पल्लू का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार चल रहा है। जहां तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago