Follow Us:

‘सुक्खू के चेयरमैन बनने पर हमीरपुर को मिला सम्मान, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव’

जसबीर कुमार |

जसबीर कुमार। 2022 के चुनाव के लिहाज से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी बदलाव हो चुका है। इसी कड़ी में हमीरपुर में आज कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पटाखे फोड़े और मिठाई भी बांटी गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने से हमीरपुर जिला को सम्मान मिला है। सुक्खू जमीनी स्तर से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और कांग्रेस को चुनावों में विजय दिलाने में उनकी अहम भमिका रहेगी। इन चुनावों में कांग्रेस एकजुट होकर चुनावों में उतर रही है जबकि भाजपा में दो गुटों में कार्यकर्ताओं बटे हुए है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह बड़े जनाधार की नेत्री कांग्रेस को मिली है और स्व. वीरभद्र की कमी को अब पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ ही राजेंद्र राणा को भी सम्मान दिया गया है और आने वाले वक़्त में हमीरपुर में हाईलेवल जीत होगी।