Rahul Gandhi results reaction: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के परिणामों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा में हार के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अप्रत्याशित परिणामों का गहराई से विश्लेषण कर रही है और चुनाव आयोग के समक्ष विभिन्न शिकायतों को उठाएगी।
अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में राहुल गांधी ने हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम प्रशंसनीय है।”
जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणामों पर राहुल गांधी ने कहा, “यह जीत संविधान और लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।” उन्होंने इस सफलता को सामाजिक और आर्थिक न्याय की विजय बताते हुए वहां के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की है, जहां कांग्रेस को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। वहीं, जम्मू-कश्मीर में इंडिया (INDIA) गठबंधन ने प्रभावशाली जीत हासिल की, जिससे प्रदेश में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है।
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…
Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…
Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…
Hamirpur Migrant Worker Murder: पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…
Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…