हरियाणा: रोहतक में चुनाव प्रचार करने आए सिद्धू पर महिला ने फेंकी चप्पल

<p>हरियाणा के रोहतक में चुनावी जनसभा करने आए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ एक महिला ने चप्पल फेंक दिया। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना बुधवार की शाम को उस वक्त हुई, जब पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू रोहतक से चुनाव लड़ रहे दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में चुनावी जनसभा करने के लिए आए हुए थे। सिद्धू मंच पर ही थे, तभी एक महिला ने उनकी तरफ चप्पल फेंका। हालांकि सिद्धू को चप्पल लगी नहीं।</p>

<p>पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया, लेकिन इसी बीच वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर महिला की पिटाई कर दी। महिला का नाम जितेंद्र कौर बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना के पीछे महिला की नाराजगी को वजह बताया है। महिला के अनुसार, &#39;सिद्धू की दाल बीजेपी में नहीं गली तो वह कांग्रेस में आ गए। पहले वह सोनिया और मनमोहन की बुराई करते थे और अब नरेंद्र मोदी की करने लगे हैं।&#39;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2952).jpeg” style=”height:486px; width:506px” /></p>

<p>इसके बाद जब सिद्धू कार्यक्रम से वापस जाने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और झंडे दिखाने वाले आमने-सामने आ गए। टकराव की स्थिति को देख पुलिस हरकत में आ गई और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

24 mins ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

45 mins ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

1 hour ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

1 hour ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

13 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

13 hours ago