लिंग अनुपात पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

<p>सुलह विधानसभा के मनसिम्बल में बेटी बचाओ अभियान पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने लिंग अनुपात पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि लिंग जांच करना कानूनी अपराध है। लिंग अनुपात में असंतुलन बहुत ही चिंतनीय है और सरकार ने इस अनैतिक कार्य करने वाले लोगों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। और स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर प्रदेश में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए गए हैं।</p>

<p>स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लिंग जांच करना कानूनी अपराध है और ऐसा करने वालों पर 50 हजार से 1 लाख तक जुर्माना और 5 साल तक सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, स्वास्थ्य मानकों में देश में बहुत ऊपर है और प्रदेश को शीर्ष पर पहुंचाने के कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में 200 नए चिकित्सक नियुक्त किए जा रहे हैं और पैरामेडिकल के भी विभिन्न पद भरें जा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

47 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

58 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago