‘लेटर बम’ पर बोले स्वास्थ्य मंत्री-अच्छा होता लेटर के साथ सबूत भी दे देते, साजिश के तहत सरकार को किया जा रहा बदनाम

प्रदेश के कांगड़ा जिला में सोशल मीडिया में वायरल हुई पत्र बम को लेकर बीजेपी में काफी खलबली मची हुई है। पत्र में स्वास्थ्य विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र बम को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सबूत के साथ सामने आए तो सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। सभी सरकारों के समय में उस तरह के पत्र सामने आते रहे है। सरकार की छवि को बदनाम करने की कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्र को वायरल करने वाले व्यक्ति को सीधी चुनौती दी है कि अगर व्यक्ति में दम है तो सबूत के साथ लगाए गए आरोपों पर सामने आए, सरकार जांच के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के पत्र से उपचुनावों में किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा दोनों सीटों पर चुनाव जीतेगी।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने पत्र बम को लेकर कहा है कि इस तरह के पत्र सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। जिस किसी ने भी यह पत्र वायरल किया है अगर उसने इसके साथ सबूत भी दिए होते तो अच्छा रहता है। मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और पुलिस जांच कर रही है। जानबूझकर किसी ने साजिश के तहत भाजपा नेताओं को बदनाम करने के लिए बहुत ओछी हरकत की है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और तह तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी जिससे सच्चाई लोगों तक पहुंच सके।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।मामले को लेकर पूर्व में मंत्री रहे रवींद्र रवि का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है जिससे भाजपा नेता ही पुलिस के निशाने पर है । वहीं कांग्रेस ने भी मामले को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया। प्रदेश के कांगड़ा जिले से लगातार भाजपा में कुछ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही जिससे जाहिर होता है पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

4 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

4 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

4 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

8 hours ago