किन्नौर के जनमंच में हंगामा, मंत्री और कांग्रेस विधायक में बह़स

<p>किन्नौर में हुए बीजेपी के जनमंच के दौरान हंगामा हुआ। यहां कांग्रेस विधायक ने लोगों की समस्याएं हल न होने का आरोप लगाते हुए सवाल किये, जिसके बाद काफ़ी हंगामा हुआ। मामला एक कांग्रेसी महिला पंचायत प्रधान द्वारा महिला मंत्री के समक्ष मामला उठाते ही मंत्री ने गम्भीरता से नहीं लिया। इस पर मंत्री और प्रधान में तर्क वितर्क शुरू हुआ। इसी बीच पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवम वर्तमान किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी और शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि जिलाधीश गोपाल चंद ने बीच मे आकर विधायक को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन विधायक ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।</p>

<p>मामला शुदारंग पंचायत की महिला प्रधान ने पानी की समस्या और नोतोड़ भूमि आवंटन का है। इसे लेकर मंत्री से प्रश्न पूछा तो सरवीण चौधरी और प्रश्न महिला प्रधान के बीच नोंक-झोंक हुई। इस पर विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने महिला प्रधान का पक्ष लेते हुए सरवीण चौधरी से बहस शुरू कर दी। जनमंच में माहौल गर्म होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरवीण चौधरी के व्यवहार को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस भी बीच बचाव में आई, लेकिन इसी बीच जगत सिंह नेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनमंच से वॉकआउट किया।</p>

<p>जगत सिंह नेगी ने मीडिया के समक्ष कहा किन्नौर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा जनमंच में लोगों की समस्याएं को नजरअंदाज किया जा रहा है। महिला मंत्री होने के नाते महिला प्रधान से सलीके से बात न करना दुर्भाग्यपूर्ण है और नोतोड़ के बारे में मंत्री को ज्ञान ही नहीं। उनसे कोई उम्मीद नहीं लगाई जा सकती। जगत सिंह नेगी के समर्थकों ने&nbsp; स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ भी मुर्दाबाद और सरवीण चौधरी गो बेक के नारे लगाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

1 hour ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

3 hours ago