13वीं विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज मंगलवार को सुबह 11 बजे से होगी। बजट सत्र के शुरू होते ही विधानसभा के सदस्यों रामानंद ठाकुर एवम आत्मा राम के निधन पर शोकोदगार होगा। उसके बाद प्रश्नकाल शुरू होगा। इस बजट सत्र का पहला सवाल कसुम्पटी के कांग्रेसी विधायक अनिरुद्ध सिंह पूछेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से कड़ेची-डुमी सड़क के व्यय के बारे में सवाल किया है।

नाबार्ड के अतंर्गत बन रही इस सड़क को लेकर मुख्यमंत्री जबाब देंगे। दूसरा सवाल देहरा के विधायक होशियार सिंह मुख्यमंन्त्री से पूछेंगे को हिमाचल सरकार मुंबई में हिमाचल भवन बनाने का विचार रखती है। उसके बाद बड़सर के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ऊर्जा मंत्री से विद्युत सब स्टेशन को लेकर सवाल करेंगे। किन्नौर के विधायक जगत नेगी ने मुख्यमंत्री से नोतोड़ भूमि को लेकर सवाल पूछा है।

इसके अलावा राम लाल ठाकुर ने वन मंत्री से ईको टूरिज्म पर, सुखराम ने मुख्यमंन्त्री से अनुसूचित जाति उप योजना और मोहन लाल बरागटा ने परिवहन मंत्री से बस रूट पर सवालों के जबाब मांगे हैं। प्रश्न काल के बाद शासकीय कार्य सूची एवम कागजात सभा पटल पर रखे जाएंगे।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…