पॉलिटिक्स

आज बिन मुख्यमंत्री चलेगी हिमाचल विधानसभा, दिल्ली दौरे को लेकर चर्चाएं तेज

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में आज से बजट अनुमानों के कटौती प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो जाएगी। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर चर्चा होगी। विपक्ष के विधायकों द्वारा सदन में इस बार 32 कटौती प्रस्ताव लाए गए हैं, लेकिन बजट सत्र के छोटे होने की वजह से सभी प्रस्तावों पर चर्चा संभव नहीं लग रही।

विपक्ष द्वारा शिक्षा, आबकारी विभाग, पुलिस एवं संबंध संगठन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, कृषि, बागवानी, श्रम एवं रोजगार, ग्रामीम विकास, अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं, पर्यटन और विद्युत विकास से जुड़े कटौती प्रस्ताव सदन में लाए गए हैं। इन कटौती प्रस्ताव पर विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे और अतिरिक्त बजट देने की मांग करेंगे।

कटौती प्रस्ताव पर आगामी तीन दिन तक सदन में चर्चा होगी और 15 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा। विधानसभा की आज की कार्यवाही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बगैर शुरू होगी। मुख्यमंत्री आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछ रखे हैं। संबंधित विभाग के मंत्री इन सवालों का लिखित और मौखिक जवाब देंगे। एक घंटे तक प्रश्नकाल के बाद सदन की कार्यवाही के लिए कुछ दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

5 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

5 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

5 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

8 hours ago