सदन में कॉमरेड विधायक सिंघा ने नियम-67 के तहत पांवटा में हुए निजी कंपनी के घोटाले का मामला उठाया। ध्य़ानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधायक ने मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
इस पर उद्योग मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में अभी तक 2 ग़िरफ्तारियां हो चुकी है और करोड़ों का घोटाला करने वालों को कतई नहीं बख़्शा जाएगा। दोनो आरोपियों से पूछताछ चल रही है और संपत्ति कुर्क करके मूल पंजीकरण प्रमाण पत्र जब़्त कर लिया गया है। हालांकि, मंत्री ने ये भी स्वीकार किया कि मामले में कुछ विलंब हो रहा है, लेकिन कुछ समय में इसे सुलझा लिया जाएगा।
(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)
.jpeg)
ग़ौरतलब है कि सिरमौर के पांवटा साहिब में निजी कंपनी इंडियन टेक्नोमेक लिमिटेड ने 16 अलग-अलग बैंकों से 1600 करोड़ का लोन लिया था, जो कि ब्याज़ के साथ 2200 करोड़ का हो गया। कंपनी के निदेशक सहित तमाम अधिकारियों ने इस घोटाले को अंजाम दिया और अभी वे फरार चल रहे हैं।
.jpeg)



