मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार 08 मई, 2019 को सुबह के समय लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के गोम्पा और किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के टापरी तथा दोपहर के समय जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के जुब्बल में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्रमोहन ठाकुर ने दी। उन्होंने आगे कहा कि सभी संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशी 08 मई, 2019 को निम्न स्थानों पर रहेंगे:-

अनुराग ठाकुर:- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर आज बुधवार 08 मई, 2019 को नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में सुबह के समय कुटैहला, ड़ोलरा, जनाली, खरकड़ी, खुनदवीं तथा दोपहर बाद तरसूह, मजारी, ड़ोला, लखनू, वैहल व रीह में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

किशन कपूर:- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर आज को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज (फेरा ग्राउंड), लपियाणा (सफेदा चैंक), हरनेरा, भरियाल, डोहब (डिपो के नजदीक), बसनूर व दोपहर के समय डढम्भ (स्थानीय ग्राउंड शीतला माता मंदिर के पास), भाटी (श्री राम चन्द गोविन्द राम निवास के पास), व कलियाड़ा (छिंज ग्राउंड) में होने वाले जनसम्पर्क अभियानों में उपस्थित रहेंगे।

रामस्वरूप शर्मा:- हिमाचल प्रदेश के मण्डी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा आज 08 मई, 2019 को लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के गोम्पा व किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के टापरी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेश कश्यप:- हिमाचल प्रदेश के शिमला लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप आज 08 मई, 2019 को रोहडू विधानसभा क्षेत्र में सुबह के समय मेल्ठी, दिक्करी तथा दोपहर के समय पेजा, आंध्रा व चिड़गांव बाजार में होने वाले जनसम्पर्क अभियानों में उपस्थित रहेंगे।

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…