BJP का संसद में बापू को सलाम, मगर हिमाचल में बोल हैं बेलगाम

हिमाचल प्रदेश के चुनावी संग्राम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती अपने की वजह से चौतरफा घिर गए हैं। एक दैनिक अखबार के मुताबिक सत्ती ने चुनावी अभियान में राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने महात्मा गांधी और नेहरू-गांधी परिवार पर अशोभनीय टिप्पणी की। सत्ती ने गांधी जी को धोती, टोपी और लंगोट वाला कहकर संबोधित किया।

परिवारवाद पर बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस को धोती, टोपी और लंगोटी वाले बापू के घर से ही उम्मीदवार मिला। उनके अलावा पूरे देश में कांग्रेस को कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं मिल पाया। महात्मा गांधी के अलावा सत्ती पंडित जवाहर लाल नेहरू और सोनिया गांधी पर भी जमकर बरसे।

सत्ती ने कहा," लेकिन कौन सा बापू, कौन सा चाचा और कौन सी मां? ये सारा कुछ कांग्रेस ने अपने लिए बांट लिया है। कोई चाचा नेहरू बन गया, कोई बापू, कोई राष्ट्र मां और कोई राष्ट्र बेटा।" सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस वाले युवराज बोलते हैं, जैसे देश में बाकी सारे बूढ़े हैं।

गौरतलब है कि दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व संसद में महात्मा गांधी के 1942 में चलाए गए 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' आंदोलन का गुणगान कर रही है। पीएम मोदी ने माना है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी का योगदान अतुलनीय है। लेकिन, दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गांधी पर भी ओछी टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

16 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago