पॉलिटिक्स

हिमाचल: BJP के हुए निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश राणा ने भाजपा का दामन थामा। दोनों नेताओं ने बुधवार को भाजपा मुक्यालय चक्कर में सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि दोनों नेता होशियार सिंह और प्रकाश राणा लंबे समय से विधानसभा में पार्टी का समर्थन कर रहे थे। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि दिग्गज नेताओं ने भाजपा में शामिल होना शुरू कर दिया है और आने वाले समय में और भी बहुत नेता भाजपा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दो निर्दलीय विधायक आज पार्टी में शामिल हो गए हैं। पिछले साढ़े चार साल की सरकार का हमें उनका सहयोग मिला है। हमने सभी नेताओं से मशविरा के बाद उन्हें पार्टी में लिया है। यह कदम आने वाले समय में पार्टी और सरकार को मजबूत बनाएगा। होशियार सिंह और प्रकाश राणा केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में हमारी सरकार को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी मोड में है और पूरे राज्य का वातावरण के पक्ष में है।

जयराम ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा हिमाचल से प्यार किया है और यह उनकी शिमला यात्रा के दौरान यह काफी स्पष्ट था, अब पीएम 16 और 17 जून को धर्मशाला आ रहे हैं। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और हम जुलाई में एम्स का उद्घाटन करेंगे। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक पूरी तरह सफल रही और बैठक से हमारी पार्टी से एकता का संदेश दिया है। जसवंत ठाकुर, राकेश जामवाल और 20 अन्य भी आज पार्टी में शामिल हुए।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

35 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

39 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

42 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

47 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

55 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago