पॉलिटिक्स

जुब्बल कोटखाई में बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, 13 नेता पार्टी से निष्कासित

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के बीच बगावत और पार्टी विरोधी गतिविधियां बीजेपी और कांग्रेस के गले की फांस बनी हुई है। इसी कड़ी में जुब्बल कोटखाई का रण बीजेपी के लिए आसान नहीं है। चेतन बरागटा जो कि बीजेपी से टिकट के दावेदार थे, अब वो आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता चेतन को अंदर ही अंदर समर्थन कर रहे हैं।

इसकी संभावना भांपते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के संगठन में अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों का संज्ञान लेते हुए 13 नेताओं को बीजेपी मंडल से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष गोपाल जवैईक, मंडल महामंत्री सतीश पिरटा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवीर जस्टा, युवा मोर्चा महासू के जिला अध्यक्ष अंकुश चैहान, युवा मोर्चा महासू के जिला महामंत्री सुशील कदशोली, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप गांगटा, विशेष आमंत्रित सदस्य जिला महासू रविंद्र चैहान, मंडल उपाध्यक्ष जुब्बल-कोटखाई अशोक जस्टा, जिला उपाध्यक्ष जिला महासू देवेंद्र श्याम, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश गईठा, मंडल कार्यसमिति सदस्य चेतन कडैइक, राजेश चैहान और अनिल काल्टा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

इन नेताओं पर बीजेपी प्रत्याशी नीलम सरैईक के खिलाफ प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago