पॉलिटिक्स

हिमाचल उपचुनाव के लिए बदले नियम, प्रचार के दिन हुए कम

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे उपचुनाव का प्रचार दो दिन की बजाय अब तीन दिन पहले ही थम जाएगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत उप-निर्वाचन-2021 के दौरान चुनाव प्रचार की अवधि सीमित की है। 27 अक्टूबर शाम 6 बजे के बाद मौन अवधि शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रचार की अवधि हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित की गई है। मंडी लोकसभा और फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और अर्की विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन में भाग ले रहे सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार से संबंधित इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने को कहा है।

चुनावी प्रचार का शोर जल्‍दी ही थम जाएगा, ऐसे में नेता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और पार्टी प्रत्‍याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए हामी भरेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago