Follow Us:

सदन में CM ने सुक्खू से पूछा- 4 दिन कहां थे?, सुक्खू बोले- आपके ससुराल गया था…

पी. चंद |

सदन के अंदर माहौल उस समय मख़ौल भरा हो जाता है, जब मुख्यमंत्री के एक सवाल पर सुक्खू चटपटा सा जवाब देते हैं। सुक्खू के सवाल को काटते हुए मुख्यमंत्री पूछते हैं कि आप ये बताएं कि आप 4 दिन कहां थे…?? इस पर सुक्खू ने फ़ट से जवाब देते हैं कि 'मैं आपके ससुराल राजस्थान गया था।'

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें चटपटे जवाब वाली क्या बात है…?? तो आपको बता दें कि सुक्खू का साफ तौर पर क़हना था कि उनकी पार्टी ने राजस्थान सहित बाकी राज्यों में जीत दर्ज की है इसलिए वे राजस्थान थे। लेकिन, मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने ये कहा कि 'मैं आपके ससुराल राजस्थान गया था।' यहां इत्तेफाक़ ये हुआ कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ससुराल सचमुच राजस्थान में ही है।

सुक्खू ने सदन में जब उनके इस सवाल का जवाब दिया तो मुख्यमंत्री तो शांत हो गए और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ने लगी। लेकिन सुक्खू को भी इस बात का अंदाजा शायद नहीं था कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ससुराल असल में राजस्थान में हैं। अग़र मालूम भी होता है तो उनके जवाब को तंज कसने से जोड़ा जा सकता है। और तो और फिर इस जवाब से कांग्रेस की जीत की ख़ुमारी भी झलकती जान पड़ती है।

वहीं, बताया तो ये भी जा रहा है कि राजस्थान चुनावों के दौरान जमाई राजा यानी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रचार तक के लिए भी नहीं बुलाया गया। सूत्रों की माने तो अंदरख़ाते केंद्र सरकार के दवाब में भी जयराम ठाकुर यहां प्रचार के लिए नहीं गए। याद रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू सत्र के शुरुआत से ही सदन में नहीं थे और वे आज हिस्सा लेने पहुंचे हैं।