Follow Us:

बिलासपुर: स्व. रिखी राम कौंडल के घर पहुंचे CM, परिवार का बंधाया ढांढस

एस जम्बाल |

बिलासपुर के झंडूता से पूर्व मंत्री के निधन के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनके घर पहुंचे। उनके आवास पहुंचे जयराम ठाकुर ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही। जयराम ठाकुर ने रिखीराम कौंडल की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उनके कार्यकाल को विकास से परिपूर्ण और जनता के प्रिय नेताओं में से एक बताया।

जानकारी के मुताबिक, शाह तलाई हेलिपैड पर अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने गार्ड ऑफ ऑनर ना लेते हुए सीधे रिखीराम कौंडल आवास पर पहुंचे। गौरतलब है कि 17 मार्च को रिखीराम कौंडल का हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया था। रिखीराम कौंडल पांच बार विधायक होने के साथ ही राज्य मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे है।