फोरलेन प्रोजेक्ट पर बैठक में CM ने रख़ा जनता का पक्ष, सड़क सुरक्षा पर भी दिया बल

<p>प्रदेश में फोरलेन प्रोजेक्ट के चलते कई परिवार को आशियानें उजड़ने की काग़ार पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीम के सामने लोगों को समस्याएं रखी और कहा कि भूमि अधिग्रहण के कारण अपना व्यवसाय और अजीविका खोने वाले व्यक्तियों को समुचित मुआवज़ा प्रदान कर उपयुक्त पुनर्वास सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। ये बात मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को केंद्रीय दल के साथ हुई एक बैठक पर रखी।</p>

<p>साथ ही जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के अलावा राज्य में क्रियान्वित की जा रही फोर-लेन परियोजनाओं के निर्माण के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए विशिष्ट सड़क सुरक्षा प्रावधानों की कड़ाई से पालना की जानी चाहिए। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और संचार के सीमित साधनों के कारण राज्य में सड़कें आवागमन का मुख्य साधन हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सभी फोर-लेन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाएगी। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी स्वीकृतियां शीघ्र जारी की जाएं। राज्य में एक मजबूत सड़क नेटवर्क पर्यटन क्षेत्र को विशेष तौर पर प्रोत्साहित करेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

1 hour ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

2 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

3 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

3 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago