हमीरपुर रैली में CM ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी, कहा-4 साल बने सिर्फ सपनों के महल

हमीरपुर रैली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के खरी खोटी सुना डाली। जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग सपना देखते ही सत्ता से बाहर चले गए। 4 सालों में केवल सपनों के महल तैयार हुए, लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजारा है। उनका मक्सद प्रदेश का विकास नहीं, बल्कि प्रदेश की सत्ता थी। अब मेडिकल कॉलेज पर राजनीति करके कांग्रेस झूठों का पुलिंदा बनाने शुरू हो गई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेसिये सांसद और मुझसे हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन हम उन्हें किसी लिए हिसाब दें। अग़र हमने हिसाब दे दिया तो उन्हें जवाब देने में मुश्किल हो जाएगी। बल्कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि 1 लाख रुपये में डिग्री कॉलेज कैसे खुलेगा…?? हमनें मेडिकल यूनिवर्सिटी का सपना देखा है और उसके लिए काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

प्रदेश को मजबूत बनाने में धूमल का बड़ा नाम

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मजबूत बनने में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का बड़ा नाम बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों से वे यहां मेडिकल कॉलेज के लिए मशक्कत कर रहे थे। सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इसपर कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके चलते आज नड्डा के सहयोग से हमीरपुर को सपना पूरा हो गया।

लोकसभा चुनाव के लिए जनता से मांगा समर्थन

मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने खुले मंच से लोकसभा चुनावों के लिए वोट अपील भी किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी मजबूत सरकार है। आगे भी जनता का सहयोग चाहिए ताकि ये मजबूत सरकारें देश-प्रदेश को इंटरनेशनल लेवल पर ख़ड़ा रख सकें।

Samachar First

Recent Posts

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

9 mins ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

21 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

16 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago