Follow Us:

CM जयराम ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, हिमाचल आने का दिया निमंत्रण

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति को जानकारी दी कि सरकार कई कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश भर में स्वर्णिम हिमाचल समारोह आयोजित कर रही है, क्योंकि प्रदेश इस वर्ष 25 जनवरी को 50 वर्ष का हो गया है। उन्होंने कहा स्वर्ण जयंती के मौके पर पूरे साल समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार भी मौजूद रहे।