Follow Us:

सुलह थप्पड़ कांड पर बोले CM, ये कांग्रेस की बौख़लाहट का नतीज़ा है…

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को टालने पर कांग्रेस पार्टी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी सरकार पर चुनाव से भागने का आरोप लगा रही है। विपक्ष के आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। सेब सीजन के चलते, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते, हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं औऱ त्यौहारों के सीजन के चलते सरकार ने चुनाव आयोग को सुझाव दिए थे, जिसपर आयोग ने फ़ैसला लिया है। रही बात चुनाव की तैयारी की तो वह किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों के दौरे कर चुके हैं और चुनाव के लिए तैयार हैं।

लिंक पर देखें वीडियो… https://youtu.be/36G6GCPJ4pA

जगजीवन पाल थप्पड़ प्रकरण पर मुख्यमंत्री से पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हुआ सही नहीं था लेकिन उनको सरकारी कार्यक्रम में दख़ल नहीं देना चाहिए था। कांग्रेस बौखलाहट में इस तरह के हथकंडे अपना रही है ताकि प्रदेश में माहौल बिगड़ जाए और कांग्रेस सुर्खियों में बनी रहे। आईजीएमसी में लंगर विवाद के सवाल को टालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले के बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है और वह सही जानकारी ले रहे हैं।