Follow Us:

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 2 दिवसीय दौरे पर आएंगी हिमाचल

पी. चंद, शिमला |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल और सह-प्रभारी गुरकीरत सिंह 18 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रही हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू और विधायकदल के नेता श्री मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

हिमाचल प्रभारी एंव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 18 नवंबर को शाम 7 बजे सुंदरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। 19 नवंबर को प्रातः 11 बजे जिला मण्डी (गुटकर) मण्डी संसदीय क्षेत्र से सम्बंधित कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय अधिवेशन को संबोधित करेंगी, और 2 बजे मीडिया से रूबरू होंगी।  20 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय अधिवेशन को शाईनिंग होटल, मैहतपुर रोड, जिला ऊना में सम्बोधित करेंगे और 2 बजे मीडिया के लोगों से रूबरू होंगी।
 
2 दिवसीय दौरे के दौरान दोनों संसदीय क्षेत्र के अधिवेशनों में संबंधित संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिसमें जिला एंव ब्लॉक के अध्यक्षों के अलावा संबंधित जिला एंव ब्लॉक पदाधिकारियों उपाध्यक्षों, महासचिवों, कोषाध्यक्षों सहित विधायकों, पूर्व विधायकों और 2017 में विधानसभा में रहे पार्टी के प्रत्याशी, अग्रणी संगठनों एंव विभागों के प्रमुखों और पदाधिकारियों एंव जिला परिषद एंव पंचायत समितीयों के अध्यक्षों उपाध्यक्षों अधिवेशन में विशेष रूप से आंमत्रित किया गया है।