वीरभद्र-सुक्खू वॉर में वीरभद्र के हमले के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर ने भी जुबानी तीर छोड़ा है। फीडबैक देते हुए सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने जन्मदिन पर तो कुछ अच्छा बोल लेते। ऐसे खुशी भरे मौके पर कुछ अच्छा बोलने पर जीएसटी नहीं लगती। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।
ग़ौरतलब है कि पिछले कल शनिवार को अपने जन्मदिन पर वीरभद्र सिंह ने सुक्खू के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाए थे। वीरभद्र सिंह ने कहा था कि सुक्खू पार्टी के लिए सुसाइडल(आत्मघाती) हैं। सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी का ग्राफ लगातार गिरा है और उन्हें हटाने के लिए वह पहले भी हाईकमान से मांग उठाते आए हैं और आगे भी उठाएंगे।
_2018_06_23_232524.png)



