Follow Us:

रजनी पाटिल ने भारत बचाओ रैली में हिमाचल कांग्रेस की भागेदारी को सराहा, कहा- उपस्थिति दर्शाती है कि हिमाचल में कांग्रेस मजबूत और एकजुट है

पी.चंद |

नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में हिमाचल कांग्रेस की भागेदारी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने खूब सराहा। उन्होंने दिल्ली आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपस्थिति दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूत और एकजुट है। उन्होंने कहा कि यह मजबूती का संदेश पूरे देश मे जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी दिल्ली पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी तादाद में भारत बचाओ के इस अभियान में उनकी उपस्थिति से साफ है कि लोग भाजपा के कुशासन से अब मुक्ति चाहते है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के प्यार और समर्थन से कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है।

इससे पूर्व आज सुबह मंडी हाउस के परिसर में प्रदेश भर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी रजनी पाटिल व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।रैली में छः हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से गदगद नेताओं ने पहाड़ी धुन के साथ दोनों नेताओं की अगुवाई में रामलीला मैदान को कूच किया।कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को कंधे पर उठा कर नया जोश भर दिया।प्रदेश के कांग्रेसजन अपनी पहाड़ो पहनाबे में रैली में अपनी अलग ही छटा विखेर रहे थे।पार्टी हाई कमान ने भी हिमाचल की इस जोश के लिए सरहाना की।