Follow Us:

9 जुलाई को हिमाचल आएंगी कांग्रेस प्रभारी, नेताओं से लेंगी फीडबैक

पी. चंद |

हिमाचल में कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में काग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल पार्टी में नई जान फूंकने और नेताओं में जोश भरने के लिए 9 जुलाई को एक बार फिर हिमाचल आएंगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। पहले चरण में वह चारों संसदीय क्षेत्रों के तहत आने वाले सात जिलों का दौरा करेंगी। इस दौरान जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पाटिल 9 जुलाई से शुरू होने वाले दौरे में सम्मेलनों के दौरान जमीनी टोह भी लेंगी।

पाटिल लोकसभा चुनाव में पार्टी की धरातल पर स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों और नेताओं से फीडबैक भी लेगी। सम्मेलनों के दौरान विधायक पूर्व विधायकए पूर्व मंत्री और टिकट कर चाहवान भी मौजूद रहेंगे। पाटिल अपने दौरे की शुरुआत 9 जुलाई को धर्मशाला से करेंगी।

यहां जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर सभी से सुझाव लेने के साथ ही रणनीति भी बनाई जाएगी। 10 जुलाई को मंडी,11 को कुल्लू,12 को बिलासपुर, 13 को शिमला, 14 को सोलन और सिरमौर में 15 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। इनमें पाटिल बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।

वहीं, सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री भी इन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य 2019 को फतह करने पर पूरा फोकस है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के मार्गदर्शन में काम करते हुए जीत सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी ने प्रदेश में बीजेपी को घेरने के लिए हिसाब दे सांसद, जवाब दे सांसद कार्यक्रम चलाया हुआ है। सुक्खू ने बताया कि प्रभारी रजनी पाटिल दूसरे दौरे के दौरान बाकि बचे पांच जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी।