Follow Us:

कुल्लू मंच से प्रभारी ने भरी हुंकार, एकजुटता से कांग्रेस फतह करेगी लोकसभा चुनाव

नवनीत बत्ता |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कार्यकर्ताओं में जोश भरने में कोई क़सर नहीं छोड़ रही। कांगड़ा-मंडी के बाद रजनी पाटिल ने कुल्लू में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत पक्की है, लेकिन उसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से राय मांगी की किस उम्मीदवार पर कांग्रेस पार्टी दांव खेले…?? हम यहां कार्यकर्ताओं से राय लेने आए हैं और इसे हाईकमान को भेजा जाएगा। इसके बाद हाईकमान अपने स्तर टिकट पर विचार करेगा और अभी तक टिकट पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा। रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ लेवल पर काम करने की जरूरत है, जिससे पार्टी को मजबूती तो मिलेगी ही और साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में जीत भी पक्की होगी।

कांग्रेस प्रभारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने सत्ता हथियाने के लिए चुनावों से पहले देश के लोगों के साथ झूठे वादे किए। मोदी ने विदेश से काला धन वापिस लाकर हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपए ड़ालने का वादा किया था जोकि झूठा निकला।

पाटिल ने कहा कि देश में किसानों और बागवानों के लिए कोई भी नीति मोदी सरकार ने नही बनाई जिस कारण आज देश का किसान आत्महत्या कर रहा है,अकेले महाराष्ट्र में 3 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में जनता महगाई से परेशान हैं और देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।