Follow Us:

मोदी लहर का तोड़ निकालने के लिए नए चेहरों पर दांव लगा सकती है कांग्रेस!

समाचार फर्स्ट |

विधानसभा चुनावों में मोदी लहर का तोड़ निकालने में प्रदेश कांग्रेस जुट गई है। इसके लिए कांग्रेस ने आंतरिक सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। इसमें चुनावों में नए चेहरों दांव लगाने की सिफारिश की गई है। इस रिपोर्ट को 62 सदस्यीय टीम ने तैयार किया है।  जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट बनाने वालों में राजनीतिक विज्ञानी और कई समाजसेवी को शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस रिपोर्ट को आधार बनाकर इसे हाईकमान को भेज सकती है।

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनाव से पहले की स्थिति जानने के लिए कुछ हफ्ते पहले आंतरिक मूल्यांकन के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इसमें प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षकों के अलावा कई सामाजिक संस्थाओें से जुडे़ लोग और कई गैर राजनीतिक और पार्टी की विचारधारा से जुडे़ बुद्धिजीवी शामिल किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक सभी विधानसभा क्षेत्रों का आंतरिक मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। इसमें प्रत्येक सीट में जिताऊ और कमजोर प्रत्याशियों का ब्योरा दिया गया है। बहुत सी सीटों पर विरोधी लहर के कारण सिटिंग विधायकों के स्थान पर दूसरे विकल्प सुझाए गए हैं। सुखविंद्र सुक्खू ने रिपोर्ट के तैयार होने की पुष्टि की है।