पॉलिटिक्स

नतीजों से पहले कांग्रेस में सीएम पद की दौड़, नेता पहुंच रहें दिल्ली दरबार

विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए और 8 दिसंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सरकार बनाने की उम्मीद के साथ ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. मुख्यमंत्री पद के दावेदार आलाकमान और केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए खुद की पैरवी करने के लिए दिल्ली दौरे कर रहें हैं.

कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी ने आज सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया हैं. भाजपा ने देश में नई राजनीति का प्रचलन शुरू कर दिया हैं जिससे बचने की भी बैठक में चर्चा हुई. कांग्रेस नेताओं के दिल्ली जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनावों की थकान मिटाने के लिए नेता दिल्ली गए हैं. इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व को चुनावों की फीडबैक देंगें. कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाक़ात के लिए भी नेता दिल्ली जा रहें हैं.

दिल्ली जाने वालों में कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शामिल हैं। इसके अलावा अन्य नेता भी दिल्ली जा रहें हैं.

Vikas

Recent Posts

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं: राजीव भारद्वाज

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज कांग्रेस के…

32 mins ago

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

17 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

17 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

17 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

17 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

20 hours ago