Follow Us:

विधायक रामलाल ठाकुर ने की पार्टी महासचिव वेणुगोपाल से मुलाकात, हिमाचल में सियासी बदलाव की हलचल!

पी. चंद |

हिमाचल के नैना देवी से कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणुगोपाल से मुलाकात की। 2022 के चुनाव और उपचुनाव से पहले इस मुलाक़ात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिल्ली में हुई इस मुलाक़ात को हिमाचल की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि संगठन को मजबूत करने के लिए हिमाचल में कांग्रेस पार्टी बड़े फ़ेरबदल कर सकती है।

कांग्रेस पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त कर रही है। इस लिहाज़ से भी ये मुलाकात अहम बताई जा रही है। चर्चा तो पार्टी स्तर पर बड़े बदलाव की भी है। इसके अलावा हिमाचल में 4 उपचुनाव भी सियासी गलियारों में बदलाव के संकेत दे रहे हैं। इनमें से मंडी लोकसभा चुनाव का अहम माना जा रहा है क्योंकि अभी तक कांग्रेस के पास यहां से कोई बड़ा चेहरा नहीं है।