Follow Us:

नड्डा के लंच पर हिमाचल की अफसरशाही, मुख्यमंत्री भी पहुंचे

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में कैबिनेट मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर हैं। मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल कैडर की अफसरशाही भी दिल्ली में है। बताया जा रहा है कि नड्डा ने अफसरशाही के लिए लंच होस्ट किया है, जिसमें हिमाचल और दिल्ली की अफसरशाही भी मौजूद है।

इस लंच के लिए विशेष तौर पर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को बुलाया गया है और ये लंच उस लॉबिंग का हिस्सा कहा जा सकता है जिसके तहत आगे चलकर इन्हीं से हिमाचल सरकार को अपने कामकाज निपटाने हैं। नड्डा के सरकारी आवास पर हिमाचल कॉडर के अफसरों में अजय मित्तल सरीखे ब्यूरोक्रेट मौजूद हैं।

राजनाथ से मिले मुख्यमंत्री

लंच के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले। ये एक शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है।