पॉलिटिक्स

भाजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह कर डाला तहस-नहस: प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव को दूर करेंगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनजातीय क्षेत्रो में लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है.
आज लाहुल स्पिति के काजा में लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय है. उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिये विशेष योजनाएं चलाई थी, पर वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते इस क्षेत्र के लोगों को उसका पूरा लाभ नहीं मिला.
प्रतिभा सिंह ने कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा ने प्रदेश की पूरी अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया है. प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज चढ़ चुका है.
प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब चुनावों के समय मुख्यमंत्री सहित इसके सभी नेता झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है. प्रदेश में भाजपा की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सकें.
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने अपने इस कार्यकाल में उन्हीं योजनाओं के फीते काटे जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे. प्रतिभा सिंह ने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मत्तो से जीताने का आह्वान किया.
Balkrishan Singh

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

16 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

16 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

19 hours ago