सत्ता के प्रभाव से सरकारी कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रही बीजेपी: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता के प्रभाव से सरकारी कर्मचारियों को डराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस वार रूम के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने कहा  विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह पच्छाद क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं।

कांग्रेस वार रूम को प्राप्त सूचना में कहा गया है कि बिंदल और महेंद्र सिंह यहां सरकारी तंत्र का यहां सरेआम दुरपयोग कर रहें हैं, और लोगों को यह कह कर डराया जा रहा है कि अगर उन्होंने यहां बीजेपी को अपना समर्थन नहीं दिया तो क्षेत्र का विकास तो छोड़ो,यहां के स्थानीय कर्मचारियों को भी दूर दराज के क्षेत्र देखने पड़ेंगे।

हरि कृष्ण हिमराल ने पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रचार की सूचनाओं की समीक्षा करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ किसी भी प्रकार का राजनैतिक उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। न तो सरकारी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से डरने की बात है न लोगों को।

हिमराल ने इस संदर्भ में लोगों का आह्वान किया है कि वह अपने मत का प्रयोग बगैर किसी डर के करें। उन्होंने कहा है कि उन्हें बीजेपी के किसी भी प्रलोभन या दबाब में न आकर अपने विवेक से अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करना चाहिए। कांग्रेस के पदाधिकारियों की पूरी नजर बीजेपी पर है। बीजेपी का धन-बल काम आने वाला नहीं है। कांग्रेस पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी।

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

24 mins ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

1 hour ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

2 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

2 hours ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

2 hours ago