9 नवंबर को हिमाचल में मतदान, 18 दिसंबर को काउंटिंग

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने 9 नवंबर को एक चरण में पूरे हिमाचल में मतदान की घोषणा की है। इसके बाद 18 दिसंबर को चुनाव के परिणामों की घोषणा की जाएगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही प्रदेश भर में 'आदर्श चुनाव आचार संहिता' लागू हो चुकी है।

16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकते हैं। इसके बाद 26 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई है। इस बार वोटिंग के दौरान VVPAT के साथ-साथ फोटो वोटर आईडी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। देश में पहली बार मतदान के दौरान VVPAT का इस्तेमाल किया जा रहा है। हर मशीन से वोट देने के बाद एक पर्ची निकलेगी। जिससे मतदान की पुष्टि होगी।

हिमाचल में मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में कुल 49,05677 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 24,98174, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 24,07503 हैं। इसके अलावा नए वोटरों की संख्या 1,25556 है। इनमें 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 40,567 है।

खर्च की सीमा 28 लाख रुपये

हिमाचल में 7521 पोलिंग स्टेशन पर होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों की खर्च सीमा भी तय कर दी गई है। हर उम्मीदवार 28 लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता है। इसके साथ ही उसे 1 महीने के भीतर खर्च की गई राशि का ब्यौरा भी चुनाव आयोग को सौंपना होगा।

प्रत्याशी को नामांकन भरते वक्त सभी कॉलम को भरना अनिवार्य होगा। अगर कॉलम नहीं भरे जाएंगे तो आयोग की तरफ से नोटिस जारी हो सकते हैं।

गुजरात का नहीं हुआ ऐलान

माना जा रहा था कि हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ गुजरात में भी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन, फिलहाल आयोग ने इसका ऐलान टाल दिया है।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

10 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

12 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

13 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

13 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

14 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

14 hours ago