यह संयोग ही है कि चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख का ऐलान 9 नवंबर को तय किया है। बीजेपी इसे शुभ संकेत के तौर पर देख रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल 9 नंबर को अक्सर अपना लकी नंबर मानते रहे हैं। उनकी गाड़ी से लेकर मोबाइल का नंबर भी 9 ही हैं। लिहाजा, खुद प्रेम कुमार धूमल और तमाम कार्यकर्ता इसे शुभ संकेत मान रहे हैं।

समाचार फर्स्ट के साथ बातचीत में बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर प्रदेश के लिए राहत का काम किया है। क्योंकि, सरकार बिना किसी प्रयोजन के एक ही दिन में 36-36 शिलान्यास कर रही थी और लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि अब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है जल्द ही प्रदेश की जनता को भ्रष्ट और माफिया सरकार से छुटकारा मिलेगा।

9 तारीख के चुनाव को उन्होंने बीजेपी के लिए बेहद ही शुभ दिन माना है। उन्होंने भी कहा कि चुनाव की गिनती 18 दिसंबर को हो रही है, इसका भी मूलांक 9 ही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं में जोश पहले से ही था वह अब कई गुना बढ़ चुका है।

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…