Follow Us:

हाथी ने पहाड़ पर दिया अंडा, हुए नोटा से भी बहुत बुरे हाल

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के चुनावों के नतीजे आ चुके है। बीजेपी ने 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली जबकि 3 अन्य के खाते में गई। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा तीसरी कोई पार्टी इस बार भी उभरकर सामने नहीं आ पाई।
 
 बीजेपी -कांग्रेस के बाद कभी यूपी की सत्ता पर प्रचंड बहुमत के साथ काबिज होने वाली बसपा हिमाचल में 2017 के विधानसभा चुनावों में नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी पिछड़ गई। पार्टी की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके 51 प्रत्याशियों में अधिकतर की जमानत तक जब्त हो गई। विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा को कुल 17 हजार 335 वोट मिले। 32 हजार 656 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।
 
नोटा पर भी लगी मुहर
 
हिमाचल में लोग इस कद्र नाराज थे कि लगभग 1 फिसदी लोगों ने नोटा पर बटन दबाया।  सबसे ज्यादा नोटा का इस्तेमाल जोगिंद्रनगर सीट पर किया गया। यहां 1002 लोगों ने, जबकि लाहौल-स्पीति में सबसे कम 70 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। देहरा में 903 और शाहपुर में 815 लोगों ने प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा का इस्तेमाल किया।