Follow Us:

अर्की नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत, वीना ठाकुर बनीं अध्यक्ष

डेस्क |

अर्की नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार ने कब्जा जाम लिया है। यहां कांग्रेस की वीना ठाकुर को अध्यक्ष के लिए चुना गया है। शुक्रवार को एसडीएम छवि नांटा की देखरेख में 7 सदसीय नगर पंचायत ने चुनाव हुए, जिसमें वीना ठाकुर को 4 वोट जबकि बीजेपी समर्थित उम्मीदवार आशा परिहार को केवल 2 ही वोट मिले। इसके साथ ही एक वोट रद्द हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्की नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सावित्री गुप्ता के खिलाफ 6 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके बाद 5 सितंबर से पद रिक्त था। लेकिन, शुक्रवार को चुनाव के बाद वीना ठाकुर पद पर काबिज हो गई हैं। इस दौरान वीना ठाकुर ने कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर ख़रा उतरने का प्रयास करेंगी और क्षेत्र में विकास कार्य को गति देंगी।

वहीं, एसडीएम छवि नांटा ने कहा कि नगर पंचायत पद के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें वीना ठाकुर कांग्रेस की जीत हुई है।