<p>अर्की नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार ने कब्जा जाम लिया है। यहां कांग्रेस की वीना ठाकुर को अध्यक्ष के लिए चुना गया है। शुक्रवार को एसडीएम छवि नांटा की देखरेख में 7 सदसीय नगर पंचायत ने चुनाव हुए, जिसमें वीना ठाकुर को 4 वोट जबकि बीजेपी समर्थित उम्मीदवार आशा परिहार को केवल 2 ही वोट मिले। इसके साथ ही एक वोट रद्द हुआ है।</p>
<p>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्की नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सावित्री गुप्ता के खिलाफ 6 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके बाद 5 सितंबर से पद रिक्त था। लेकिन, शुक्रवार को चुनाव के बाद वीना ठाकुर पद पर काबिज हो गई हैं। इस दौरान वीना ठाकुर ने कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर ख़रा उतरने का प्रयास करेंगी और क्षेत्र में विकास कार्य को गति देंगी।</p>
<p>वहीं, एसडीएम छवि नांटा ने कहा कि नगर पंचायत पद के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें वीना ठाकुर कांग्रेस की जीत हुई है।</p>
धर्मशाला: राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…
नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…
हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…
नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…
साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…