Follow Us:

परमार ने अपने क्षेत्र में बांटा राशन, लोगों से घरों में रहने की अपील

मनोज धीमान |

कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में कर्फ्यू चल रहा है। इसी के चलते ग़रीब तबके के लोगों को राशन सुविधाएं दी जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ग़रीब लोगों में राशन बांटा। उनके साथ उनके कई कार्यकर्ता भी रहे जिन्होंने लोगों की घर-घर जाकर मदद का बीड़ा उठाया।

विपिन परमार ने कहा कि राशन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जो जहां है वो वहीं से अपने इलाके के ग़रीब परिवारों की मदद कर सकता है। रही बाहरी राज्यों से हिमाचली औऱ यहां फंसें लोगों की बात तो उनसे यही आह्वान रहेगा कि वे अपने स्थान पर ही रहे। प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशों का पालन करें और जब स्थिति अनुकूल हो जाएगी तो सभी को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।